Mahjong Treasure Quest एक महजोंग गेम है जहां आपको एक युवा लड़की और उसकी बिल्ली को एक दुष्ट जादूगरनी के खिलाफ लड़ने में मदद करना है। आप उससे महजोंग खेल के माध्यम से लड़ते हैं। हर बार जब आप एक स्तर जीतते हैं तो आपको वस्तुओ का एक सेट मिलता है जो आपके साहसिक कार्य में मदद करता है।
Mahjong Treasure Quest का गेमप्ले हर उस व्यक्ति के लिए आसान होगा जिसने महजोंग खेल पहले खेला है। आपको बोर्ड से टुकड़ों के जोड़े को ऐसे निकालना होगा, कि वे बाकी के टुकड़ों को अवरुद्ध न करें। इसके अलावा विशेष पावर-अप हैं जिन्हें आप कभी कभार उपयोग कर सकते हैं जो आपको मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद करेंगे।
जैसे महजोंग गेम्स में हमेशा होता है, Mahjong Treasure Quest में भी आप विभिन्न आकृतियों और पैटर्नों के साथ खेल के टुकड़ों को अनुकूलित कर सकते हैं। एक बार जब आपके पास पर्याप्त पैसा हो जाता है तो आप राउंड्स को और अधिक विविधता देने के लिए टुकड़ों के अपने सेट को अनलॉक कर सकते हैं।
Mahjong Treasure Quest एक अलग तरह का महजोंग गेम है जो इस पारंपरिक खेल का एक कहानी विधा और कुछ बहुत सुंदर ग्राफिक्स के साथ सबसेअच्छा संयोजन है जिसे हम सभी बहुत पसंद करते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
मैं खेल नहीं खेल सकता क्योंकि इस खेल का "नवीनतम संस्करण" नवीनतम नहीं है। जब मैं खेल शुरू करने की कोशिश करता हूँ तो यह मुझसे खेल को अद्यतन करने के लिए कहता है, जिसे मैं एक आईपी पता समस्या के कारण नहीं ...और देखें